अंबेडकरनगर में सावन की फुहार के साथ शहर का बाजार भी शिव भक्ति के रंग में रंग गया है। बाजार में जगह-जगह हरी चूड़ियों की खनक सुनाई दे रही है तो दुकानों पर भगवा रंग की वस्तुओं ने भी अपनी छटा बिखेर रखी है। सावन के महीने को लेकर महिलाओं और कांवड़ियों में उत्साह के चलते बाजार में रौनक बढ़ गई है।