अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी से लूट की खबर है। रफीगंज निवासी दिनेश सोनी ने पुलिस को बताया कि वह बाइक से सोमवार सुबह जलालपुर नगर आ रहे थे। शहर के उर्दू बाजार के निकट पहुंचे थे तभी वहां दो बदमाशों ने तीन लाख रुपए से अधिक का सोना और कुछ नकदी लूट ली और फरार हो गए। जलालपुर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम संबंधित व्यापारी को लेकर मौके पर गई है। कोतवाली में व्यापारियों का पहुंचना शुरू हो गया है।