फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Bhupendra Singh Updated Fri, 24 Apr 2026 03:45 PM IST

अंबेडकरनगर में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर जलालपुर क्षेत्र में लोगों का विरोध तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को जौंकाबाद मोहल्ले में 50 से अधिक महिलाओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर से उन्हें लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि नए मीटर लगने के बाद बिजली बिल अधिक आ रहे हैं, जिससे गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि विभागीय कर्मचारी सिर्फ गरीब तबके को ही निशाना बना रहे हैं, जबकि बड़े और संपन्न घरों में स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जा रहे। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। जलालपुर विद्युत विभाग के अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि विभाग के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। जनता अपनी शिकायत उच्च अधिकारियों को बताएं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें