फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में नहाते समय शारदा नहर में डूबने से किशोर की मौत

Bhupendra Singh Updated Sun, 17 May 2026 12:42 PM IST

अंबेडकरनगर में शनिवार शाम करीब 4:00 बजे शारदा नहर में नहाते समय डूबने से किशोर की मौत हो गई। घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर डिघौटा मरहरा गांव की है। गांव निवासी रामनयन निषाद ने बताया कि मेरा पोता बिहारी लाल (14) 8वीं का छात्र था। वह अपने दोस्तों के साथ शारदा नहर में नहाने गया था। इसी बीच गहराई में जाने से डूब गया। सूचना पर नहर में तलाश किया गया। देर रात करीब 11:00 बजे माधवपुर माइनर से 100 मी उत्तर रफीगंज की तरफ बल्दीपुर के पास उतराता मिला। आनन-फानन उसे सीएचसी, सेमरा भियांव ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पिता बरखू राम ने बताया कि वह पीओपी का काम करके दोनों बच्चों को पढ़ा लिखा रहा था। बड़ा बेटा आनंद कक्षा 12 का छात्र है। छोटा बेटा बिहारी लाल (14) कक्षा 8 में पढ़ाई कर रहा था। घर से अपने चार दोस्तों के साथ दोपहर 2:00 बजे के आसपास शारदा सहायक बड़ी नहर में नहाने गया था। फिर यह घटना हो गई। पुत्र की मौत से मां किस्सा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि मैंने मना किया था, मान जाता तो उसकी जान बच जाती। कटका थाना प्रभारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोई आरोप प्रत्यारोप अभी नहीं लगाया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें