फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में महिला आयोग की अध्यक्ष के सामने महिलाओं ने गिनाईं समस्याएं

अंबेडकरनगर में जिला महिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान के सामने महिलाओं ने अल्ट्रासाउंड में तारीख मिलने और समय पर जांच न होने की शिकायत की। शिकायत सुनते ही महिला आयोग अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान स्टाफ नर्स के कार्य व्यवहार और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठे। इस पर उन्होंने सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार और सीएमएस डॉ. पीएन यादव को मौके पर ही जमकर फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि अस्पताल में स्टाफ की कार्यशैली ठीक नहीं है। वह बिना डॉक्टर से पूछे ही मरीजों को लौटा रही हैं। यह सरकार और अस्पतालों को बदनाम करने की साजिश है। सीएमओ और सीएमएस को संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा लिफ्ट बंद होने के सवाल पर कहा कि जल्द से जल्द लिफ्ट मैन की तैनाती कर संचालन शुरू किया जाएगा। मरीजों को समय पर जांच और उपचार मिलना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने और शिकायतों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें