फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में माफिया ने खनन अधिकारी को घेरा, ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ाकर फरार

यूपी में अंबेडकरनगर के बसखारी इलाके में अवैध खनन की शिकायत पर जिला खनन अधिकारी कमलेश साहू टीम के साथ पहुंचे। वहां माफिया ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान जमकर गाली-गलौज की, साथ ही जान से मारने की धमकी दी। वह एक ट्रैक्टर ट्रॉली छुड़ा ले गए। हालांकि, इस दौरान एक जेसीबी को थाने ले जाकर सीज कराया गया। घटना के बाद खनन अधिकारी ने बसखारी थाने में जेसीबी चालक व मालिक समेत 8-10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान हवाई फायरिंग होने की भी चर्चा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें