अंबेडकरनगर में बसखारी के संजय पांडेय स्मारक इंटर कॉलेज दसरैचा और एसआर चिल्ड्रेन एकेडमी दसरैचा में चार अप्रैल की रात चोरी की वारदात हुई थी। चोर दरवाजे का ताला तोड़कर प्रोजेक्टर, इनवर्टर, बैटरी चोरी कर ले गए थे। एसपी ने बताया कि सम्मनपुर के पट्टी कमाल निवासी आमेंद्र उर्फ मल्लू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने चोरी करने की बात कबूल की। सम्मनपुर के सीमऊ मोलनापुर निवासी इंद्रकुमार, विकास और एक बाल अपचारी के साथ रेकी कर वारदात को अंजाम दिया था। थाना प्रभारी सुनील पांडेय और उनकी टीम ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि वह दिन में सुनसान स्कूल व कॉलेजों की रेकी करते थे। इसके बाद चोरी कर मैजिक से सामान उठा ले जाते थे और अलग-अलग स्थानों पर सस्ते दामों पर बेच दिया करते थे।