फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में ईंट से कूचकर दूधिये की हत्या

यूपी के अंबेडकरनगर में रविवार की रात ईंट से कूचकर दूधिये की हत्या कर दी गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना महरुआ थाना क्षेत्र के सेहरा जलालपुर गांव के पास महरुआ-भीटी रोड की है। गांव निवासी अजय कुमार (30) दूध बेचने का काम करता था। रविवार की शाम वह दूध लेकर महरुआ पेट्रोल पंप के पास स्थित डेरी गया था। लेकिन, देर रात वापस नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह करीब 6 बजे अजय का शव गांव के खड़ंजे पर खून से लथपथ पड़ा मिला। ग्रामीणों देखा तो परिजनों को सूचना दी। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। बताया गया कि अजय को दो बेटे आकाश (12) और आदित्य (8) हैं। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी तारा देवी बेसुध हो गई। पुलिस की शुरुआती छानबीन में पता चला कि अजय घर पर रहकर खेती करता था। उसके पास 3-4 गायें थीं। वह दूध बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता था। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, अब तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें