फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में हर खाली जमीन को हरियाली में बदलने का जुनून, 10 साल में 50 हजार पौधे लगा चुके आलोक

Bhupendra Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 05:45 PM IST

विश्व पर्यावरण दिवस पर जहां अधिकांश लोग एक दिन के लिए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हैं, वहीं अंबेडकरनगर के एक युवा ने इसे अपने जीवन का मिशन बना लिया है। अकबरपुर के पटेलनगर निवासी 30 वर्षीय आलोक वर्मा पिछले करीब एक दशक से हरियाली बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। पेशे से जनसेवा केंद्र संचालक आलोक अपने समय और आय का बड़ा हिस्सा पर्यावरण संरक्षण पर खर्च करते हैं। वर्ष 2016 में शुरू हुआ उनका यह सफर अब एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। आलोक वर्मा और उनके 11 सहयोगियों की टीम जहां भी खाली जमीन देखती है, वहां पौधरोपण की योजना बनाने लगती है। उनका उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं बल्कि उन्हें बड़ा करके वृक्ष बनाना है ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और बेहतर जीवन मिल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें