फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में घरों और मंदिरों में हुई मां सिद्धिदात्री की आराधना, पूजी गईं कन्याएं

अंबेडकरनगर में चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन जनपद भर में मां सिद्धिदात्री की श्रद्धा व भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की गई। घरों और मंदिरों में भक्तों ने विधि-विधान से माता के नौवें स्वरूप की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने मां सिद्धिदात्री का पूजन कर पुष्प, फल और प्रसाद अर्पित किया। कई स्थानों पर विशेष पूजा-पाठ और हवन का आयोजन भी किया गया। अकबरपुर के गायत्री माता मंदिर में देवी मां का भव्य श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन किया। इसके बाद कन्याओं का पूजन करते हुए उन्हें भोजन कराया गया और दक्षिणा स्वरूप रुपये, शृंगार सामग्री, कॉपी-किताबें, पेंसिल इत्यादि देकर आशीष लिया। इस मौके पर मंदिर समिति की ओर से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने खिचड़ी प्रसाद स्वरूप ग्रहण की। पूरे जिले में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। मंदिरों में भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने मां से परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें