फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में ग्राम सचिवालयों में बिजली, इंटरनेट, फर्नीचर और पेयजल की मांग

अंबेडकरनगर में विकास खंड जलालपुर के पंचायत सहायकों ने शुक्रवार को विभिन्न मांगों को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, समय से मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने और कार्य के अनुरूप आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। पंचायत सहायकों ने कहा कि विभाग लगातार नए कार्य सौंप रहा है जिनमें कई कार्य गांव-गांव और घर-घर जाकर करने पड़ते हैं। इसके बावजूद आवश्यक संसाधनों के अभाव में कार्य निष्पादन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सभी ग्राम पंचायत सचिवालयों में पेयजल, शौचालय, बिजली, इंटरनेट, मेज, कुर्सी समेत अन्य जरूरी कार्यालयी संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। उदयभान, हरमिला, संगीता, स्वाति, सविता, गरिमा, खुशबू, स्वेच्छा वर्मा व अर्चना ने कहा कि इन मूलभूत सुविधाओं के अभाव में नियमित विभागीय कार्य करना चुनौतीपूर्ण है। अधिकांश सरकारी कार्य अब डिजिटल माध्यम से संचालित हो रहे हैं इसलिए तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता आवश्यक है। पंचायत सहायकों ने प्रत्येक माह की 5 तारीख तक मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने और जून माह तक का बकाया भुगतान कराने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें