फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में छात्रा की हत्या का मामला, ग्रामीणों में आक्रोश; पुलिस-प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार को स्कूल जाने के लिए निकली 12वीं की छात्रा की टाई से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना से घरवालों और ग्रामीणों में आक्रोश है। रविवार को आईजी प्रवीण कुमार और डीएम अनुपम शुक्ला टीम के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। घरवालों को घटना का जल्द खुलासा कर आरोपी के खिलाफ कड़ कार्रवाई की चेतावनी दी। सुबह 8 बजे अयोध्या मंडल का बसपा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल गांव पहुंचा। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बसपा के कोआर्डिनेट रामनरेश निर्दोश ने कहा कि पुलिस मिशन शक्ति का राग अलाप रही है। लेकिन, बेटियों की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। कुछ देर बाद सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव और आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त भी छात्रा के घर पहुंचे। उन्होंने भी परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें