अंबेडकरनगर में आईसीएसई बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम आते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। शहर के सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में छात्र अतुल दुबे ने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है। वहीं हाईस्कूल परीक्षा में सान्वी ने 98.6 प्रतिशत सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। इस दौरान टॉपर छात्र-छात्राओं ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए अमर उजाला से बातचीत में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। छात्रों ने नियमित पढ़ाई और समय प्रबंधन को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने भविष्य की योजनाओं पर भी खुलकर बात की।