फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में 24 केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा, 10 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

यूपी में इस बार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा अंबेडकरनगर में रविवार को 24 केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा में कुल 10,902 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए नकारात्मक अंकन (निगेटिव मार्किंग) लागू रहेगा। यह प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थियों से प्रवेश पत्र की एक फोटोयुक्त प्रति जमा कराएंगे। जिले में बीएन केबी पीजी कॉलेज, बीएन इंटर कॉलेज, जीके जेटली इंटर कॉलेज और रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय सहित कुल 24 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुचिता पांडेय ने बताया कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष ध्यान रखा गया है। विश्वविद्यालय की गाइडलाइन के अनुरूप ही पूरी परीक्षा प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें