फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर की बेटी आरती जौहरी ने राष्ट्रीय मंच पर पर लहराया परचम

अंबेडकरनगर में राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के दुबौली गांव की बेटी आरती जौहरी ने मिस लखनऊ 2025, मिस दिल्ली 2025 और मिस अवध 2025 का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही वे मिस यूनिवर्स 2025 की चयन प्रक्रिया में अवध क्षेत्र से प्रतिनिधित्व के लिए चुनी गईं। इसके बाद उन्होंने मिस इंडिया प्रतियोगिता में प्रथम रनर-अप (मध्यप्रदेश) का प्रतिष्ठित खिताब भी हासिल किया है। अब वे वर्ष 2026 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। लगभग 15 वर्षों बाद अपने पैतृक गांव दुबौली पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने इस उपलब्धि को अंबेडकरनगर के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह सफलता जिले की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर ली है। वर्तमान में कानपुर विश्वविद्यालय से पीएचडी (Ph.D) कर रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी वे लगातार आगे बढ़ रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें