फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर हत्याकांड: परिजनों ने नहीं लिया आमिर का शव, एसपी प्राची सिंह ने पूरे मामले पर दिया बयान

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 05 May 2026 12:17 PM IST

अंबेडकरनगर में एनकाउंटर में मारे गए चार बच्चों व महिला की हत्या के दोषी आमिर के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। मीरानपुर के कसाईबाड़ा के आमिर के पिता जान मोहम्मद की 10 साल पूर्व मौत हो चुकी है। मां के अलावा तीन भाई हैं। तीन अविवाहित बहनें हैं और एक की मौत हो चुकी है। पूरा परिवार मांस बिक्री का काम करता है। भाई सैफी, चाचा ताज मोहम्मद समेत परिवार के अन्य लोगों ने इस जघन्य वारदात में आमिर की भूमिका सामने आने के बाद शव की सुपुर्दगी लेने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि पास-पड़ोसियों ने शव का अंतिम संस्कार करने वाले का सामाजिक बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी है। इसकी गोपनीय सूचना मिलने के बाद एसपी प्राची सिंह ने एलआईयू और स्थानीय पुलिस को सक्रिय कर दिया है। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय परिजनों को समझाने पर परिजन माने और देर रात शव की सुपुर्दगी ली गई। इसके बाद शहजादपुर इमामबाग कब्रिस्तान में आमिर के शव को ले जाया गया जिसे लोगों ने दफनाने से मना कर दिया। इसके बाद जौहरी डीह में शव को दफन कराया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें