रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज की ग्रुप डी भर्ती 2024 के द्वितीय चरण के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) डीएसए ग्राउंड में आरंभ हो गई। 29 जुलाई तक चलने वाली इस परीक्षा में कुल 3736 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले दिन 480 अभ्यर्थियों ने पीईटी दिया। इसमें से 251 उत्तीर्ण हुए और 229 बाहर हो गए।