राजस्व परिषद के निबंधन एवं स्टाम्प मुख्यालय में तीसरे दिन बृहस्पतिवा को भी कोई काम नहीं हुआ तथा कार्यालय में तालाबंदी करके धरना दिया। कर्मचारियों के समर्थन में अधिवक्ता भी धरना स्थल पर पहुंचे। आईजी स्टाम्प की ओर से कई पटल की फाइलें लखनऊ ले जाने का आदेश दिया गया है। इसी क्रम में डीआईजी स्टाम्प समेत अन्य अफसर वाहनों के साथ मंगलवार को राजस्व परिषद परिसर स्थित निबंधन कार्यालय पहुंचे थे, जिसका कर्मचारियों ने तीव्र विरोध किया था।