फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान शुरू, अमरेंद्रनाथ को बनाया गया है पर्यवेक्षक

विनोद सिंह Updated Fri, 10 Apr 2026 12:17 PM IST

एल्डर कमेटी के चेयरमैन ओपी गुप्ता ने शुक्रवार को कैट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। कमेटी ने एचओडी, न्यायमूर्ति ओम प्रकाश से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है। पत्र में पुलिस बल, विशेषकर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की मांग की गई है। मतदान सुबह 10:30 से शाम 5:00 बजे तक होगा। मतदाताओं के लिए कोर्ट यूनिफॉर्म पहनकर आना होगा। हालांकि, गाउन आवश्यक नहीं होगा। साथ ही प्रत्येक मतदाता को सीओपी या बार कौंसिल रजिस्ट्रेशन और मार्च 2026 तक की फीस रसीद साथ लानी होगी। मतदान समाप्त होने के आधे घंटे बाद उसी दिन मतगणना होगी। प्रत्येक प्रत्याशी को इस दौरान अपनी संतुष्टि के लिए एक प्रतिनिधि उपस्थित रखने की अनुमति दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें