फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : त्रिवेणी मार्ग पर ट्रैक्टर ने स्नानार्थियों को मारी टक्कर, चालक को पीटा

त्रिवेणी मार्ग पर बृहस्पतिवार को नगर निगम के एक ट्रैैक्टर ने दो श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। घटना के बाद एक वृद्ध ट्रैक्टर के अगले हिस्से में फंस गया। राहगीरों ने किसी तरह वृद्ध को बाहर निकाला। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चालक को जमकर पीट दिया। उसके बाद पुलिस पहुंचकर मामले को शांत कराया। हादसे में दो लोगों को चोटें आईं हैं। बताया जा रहा है कि त्रिवेणी मार्ग पर दोपहर के समय संगम जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ था। तभी पीछे चल रहा एक नगर निगम के ट्रैक्टर ने दो लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों घायलों को साथियों ने उपचार के लिए मेला अस्पताल में ले गए। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें