इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रनेता अजय पांडेय ने कहा कि छात्रसंघ बहाली समेत अन्य मुद्दों को लेकर तमाम छात्र संगठनों मिलकर एक नया संगठन छात्रसंघ बहाली मोर्चा का गठन किया गया है। इस मोर्चे के बैनर तले छात्र अपनी मांगों को मनवाने के लिए विवि प्रशासन पर दबाव बनाएंगे। विवि में व्याप्त भ्रष्टाचार, छात्राओं की मूलभूत समस्याओं, प्रोफेसरों की अवैध नियुक्ति, पठन पाठन, छात्रावासों में व्याप्त समस्याओं आदि को लेकर छात्र मंगलवार को मानव श्रृंखला बनाएंगे। इसके बाद दीवाली के पहले बड़ा आंदोलन करने की तैयारी जा रही है। इसके लिए डेलीगेसी, छात्रावासों और कैंपस में छात्रों से संपर्क किया जा रहा है।