शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगिराज सरकार ने सीएम योगी के बयान पर कड़ी टिप्पणी की है। माघ मेला स्थित शंकराचार्य शिविर से मोबाइल पर योगीराज ने कहा, ऐसा कहने वाले उत्तराखंड की तरह मिशन कालमेनि चलाएं और खोज लें। उन्हें बगल में ही कालमेनि मिल जाएंगे। शंकराचार्य के प्रवक्ता ने कहा, यह बताने की जरूरत नहीं है कि कालमेनि कहां हैं। जिनके पास खाने को नहीं था वह देखते-देखते करोड़ों की गाड़ियों में घूमने लगे।