ईस्टर संडे पर पत्थर गिरजा घर में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग जुटे। बाइबल के मुताबिक, यीशु मसीह (जीसस क्राइस्ट) को रोमन शासकों ने सूली पर चढ़ा दिया था। मान्यता है कि यीशु मसीह की मृत्यु के दो दिन बाद यानी रविवार को वह फिर से जीवित हो गए थे। ऐसे में गुड फ्राइडे के बाद आने वाले रविवार को ईस्टर मनाया जाता है।