नवरात्र की महाअष्टमी तिथि पर शुक्रवार को दुर्गा पूजा पंडालों में संधि पूजा की गई। भक्तों ने दीप जलाकर महिषासुर मर्दिनी की आराधना की। भोर से ही संधि पूजा की तैयारी शुरू कर दी गई। कर्नलगंज, राजरूपपुर, सिविल लाइंस, कटरा, टैगोरटाउन सहित शहर के अनेक स्थानों पर विराजित मां दुर्गा के पंडालों में संधि पूजा की गई।