रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) जवानों की तत्परता से चलती ट्रेन में चढ़ रही एक महिला के फिसलने के बाद उसकी जान बचा ली गई। महिला मंगलवार रात प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस में महिला चढ़ने का प्रयास कर रही थी। मंगलवार रात 11.10 बजे 12403 प्रयागराज-लालगढ़ एक्सप्रेस जंक्शन से रवाना हुई। इसी दौरान ट्रेन के एक स्लीपर कोच में महिला ने चढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान वह कोच में चढ़ते वक्त अनियंत्रित हो गई। महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच घिसटने लगी। इसी दौरान आरपीएफ के एएसआई विजय कुमार और उनकी टीम ने तेजी से दौड़कर महिला को खींच लिया और सुरक्षित कोच के अंदर कर दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित मीणा ने बताया कि यह घटना ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत आरपीएफ कर्मियों की सतर्कता का उदाहरण है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लगे सीसीटीवी कैमरा में यह घटना कैद हो गई।