प्रभु रामचंद्र जी की बारात भारद्वाज मुनि आश्रम से पूजन अर्चन करने के पश्चात निकाली गई जो आनंद भवन स्थित भारद्वाज मुनि आश्रम, विश्विधालय चौराहे से नेतराम चौराहे होते हुए लक्ष्मी चौराहे फिर कचहरी होते हुए राम श्री कटरा रामलीला प्रांगाण में संपन्न हुई। इस बार राम-बारात में मुख्य आकर्षण बनारस के प्रशिक्षित कारीगरों द्वारा बनाई गई 20 फिट ऊंची और जवाहरात से जरी लगभग 70 लाख की चांदी की चौकी रही, जिस पर प्रभु श्री राम अपने तीनों भाइयों के साथ विराजमान होकर भ्रमण किया। जबलपुर से आये राज कुमार बैंड, सुल्तानपुर से आये लहरी बैंड, प्रयागराज के आये राम श्याम बैंड और जबलपुर का तहलका बैंड ने लोगों को उत्साहित किया।