फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव को हिरासत में लेने का विरोध, सपाई का धरना

विनोद सिंह Updated Wed, 22 Jul 2026 11:36 AM IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली पुलिस की ओर से हिरासत में लिए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की देर शाम सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाई सड़क पर धरने पर बैठ गए। घंटों नारेबाजी कर सपा मुखिया समेत अन्य नेताओं की रिहाई की मांग की। एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव कहा कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री के आवास के सामने धरने पर बैठे थे। उनसे मिलने सपा मुखिया पहुंचे थे, जहां उन्हें हिरासत में लिया गया। विधायक मेजा संदीप पटेल और विजमा यादव, गीता शास्त्री ने कहा कि देश के युवाओं, छात्रों, बेरोजगारों की ओर से जायज मांग की जा रही थी। शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन में सोमवार को पुलिस की ओर से की गई बर्बरता के खिलाफ धरना देना क्या कोई गुनाह है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें