नगर निगम प्रयागराज की भाजपा पार्षद सुनीता चोपड़ा के भतीजे सनी चोपड़ा ने सफाई कर्मचारी को पीट दिया। इससे नाराज सफाईकर्मचारियों ने पूरे शहर में कामकाज ठप कर कोतवाली का घेराव कर लिया। करीब दो घंटे तक हंगामा और नारेबाजी के बाद जब सनी ने माफी मांगी तब जाकर बवाल शांत हुआ।