एनसीआर रेलवे स्टेशन के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के पोस्टआफिस में पानी भर गया है। इसके चलते बुकिंग मशीन खराब हो गई है। दो दिन से किसी भी प्रकार की बुकिंग नहीं हो रही है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट आदि कराने के लिए क्षेत्र के लोग परेशान हैं। कब तक मशीन बनेगी, कब से शुरू होगा काम, यह बताने में यहां के कर्मचारी असमर्थ हैं।