मिशन शक्ति अभियान के तहत बारा के केएल कॉन्वेंट स्कूल की कक्षा पांच की छात्रा वेदिका द्विवेदी पुत्री विपिन एक दिन के लिए सहायक पुलिस आयुक्त बारा बनाई गईं। एसीपी बारा कुंजलता की पहल पर वेदिका को एक दिन का एसीपी बनाया गया। इस दौरान आए फरियादियों की समस्या को सुनकर समाधान का निर्देश थाना प्रभारी को दिया।