फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बांसमंडी में पीडीए ने नाला बनाने के नाम पर बढ़ा दी मुसीबत, पाइप लाइन टूटने से लोग परेशान

मुट्ठीगंज के तिलकनगर बासमंडी में जेसीबी से खोदाई के चलते घरों में जाने वाली मेन पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे जलापूर्ति बाधित हो गई है। पीडीए के कर्मचारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए दूसरी पाइप लाइन तो लगाई लेकिन उसकी गुणवत्ता और मोटाई इतनी कम थी कि लगने के कुछ दिन बाद ही कई जगह से क्रैक हो गई, इससे घरों में कीचड़ और सीवर युक्त पानी पहुंच रहा है। स्थानीय निवासी डॉ. कौस्तुभ त्रिपाठी, सुनीस जायसवाल, राजू जायसवाल आदि ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। पीडीए के अधिकारी सुनने के लिए तैयार नहीं हैं। पीडीए ने मुहल्ले में जगह-जगह खुदाई की है। प्रभावशाली लोगों के घर के सामने खुदाई नहीं कराई गई है। पीडीए के भेदभावपूर्ण रवैये से लोगों में काफी नाराजगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें