पूर्व सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने कहा कि इस परीक्षा परिणाम को लेकर हर तरफ आक्रोश व्याप्त है। देश के कई हिस्से से परिक्षार्थी के आत्महत्या की खबरें आ रही हैं और छात्र अभिवावक लगातार आंदोलनरत हैं। इस नीट 2024 परीक्षा को आयोजित करने वाली संस्था की कार्यशैली पर कहीं न कहीं भ्रष्टाचार की बू आ रही है।