झूंसी थाना क्षेत्र के रहिमापुर में दुकानदार का दिन दहाड़े अपहरण करने का मामला सामने आया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुट गई है। एक दिन पहले बरात में बेटे से हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने उसके पिता का अपहरण कर लिया। घटना उस समय हुई जब वह दुकान पर बैठा हुआ था। कार से पहुंचे चार बदमाश जबरन धक्का देते हुए उसे कार में बैठा दिया। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। कुछ देर बाद लोगों के पीछा करने पर बदमाश कुछ दूर जाकर दुकानदार को गाड़ी से धक्का देकर सड़क के नीचे फेंक दिया। घटना की तहरीर थनाने में दी गई है।