विधान सभा में पास नजूल भूमि विधेयक को वापस लेने की मांग को लेकर सपाइयों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया। सिविल लाइंस से नारेबाजी करते हुए सपाई पत्थर गिरजाघर प्रदर्शन स्थल पर जा रहे थे। सुभाष चौराहे पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया और पुतला दहने से रोकने लगे। इससे आक्रोशित सपाइयों ने सुभाष चौराहा स्थित सिविल लाइंस पुलिस चौकी के सामने धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।