दरोगा, सिपाही, लेखपाल, पीसीएस, पीसीएस जे, आरओ-एआरओ, हाईस्कूल, इंटर, नीटर, जेईई की परीक्षाएं लीक हो रही हैं। प्राइवेट कंपनियों से सांठ-गांठ करके यह खेल किया जा रहा है। सरकार जवाबदेही से बच रही है। हजारों रुपये फार्म के नाम पर लिए जा रहे हैं। फिर पेपर रद्द हो जा रहे हैं। बच्चों को भरपाई नहीं की जा रही है। लाखों छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है।