प्रयागराज महाकुंभ की सेक्टर 6 नागवासुकि मंदिर के सामने हरे कृष्ण मूवमेंट वृंदावन और अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से भव्य राधा मदन मोहन मंदिर का माडल तैयार कराया जा रहा है, टेंट थर्माकोल और प्लाईवुड से तैयार होने वाले इस मंदिर में करीब 30 लाख की लागत आ रही है। इसके साथ ही यहा भोजन तैयार करने के लिए अत्याधुनिक डिजिटल मशीन लगाई गई हैं, जिसके माध्यम से कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोगों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है। चावल, सब्जी हलवा, रोटी आदि बनाने के लिए मशीन लगाई गई हैं। यहां पर भोजन में रोटी सब्जी मिठाई दाल चावल आदि भरोसा जा रहा है यहां देखरेख करने वाले स्वामी जी ने बताया कि रोज 10 हजार लोगों को भोजन प्रसाद देने का लक्ष्य रखा गया है। पूरे दिन का मेन्यू एक ही रहेगा।