बिहार के गया के रहने वाले दीपक कुमार भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर 4500 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकल गए हैं। तीन फरवरी से उन्होंने गया से अपनी यात्रा आरंभ कर दी है। वह रविवार को प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचेंगे। यहां से अयोध्या, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री होते हुए वह बागेश्वरधाम पहुंचेंगे। बागेश्वर धाम से 150 किलोमीटर पहले ही पदयात्रा को समाप्त करके दंडवत (लेटते हुए) बागेश्वर धाम सरकार के दरबार में पहुंचेंगे।