महाकुंभ के सेक्टर नंबर 19 में स्थापित अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्काॅन) मंदिर में मुंबई और कोलकाता के कलाकारों की ओर से सजाई गई भगवान की झाकियां देखते ही बन रही हैं। मशीन के सहारे चलती फिरती मूर्तियां मानो साक्षात भगवान का दर्शन दे रही हों। हनुमान जी द्वारा भगवान राम का जप, गजेंद्र मोक्ष, श्रीकृष्ण-राधा की झांकी के साथ ही लड्डू गोपाल की क्रीड़ा लीला, गोपियों द्वारा माखन तैयार करने आदि की स्वचालित झांकियां देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।