फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार का कटा पैर, अस्पताल में हालत नाजुक

विनोद सिंह Updated Thu, 12 Jun 2025 01:37 PM IST

बांगड़ चौराहे से यमुना पुल जाने वाले मार्ग पर बुधवार रात 10:45 बजे ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार के दोनों पैर कट गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एसआरएन अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस जांच में पता चला कि घायल का नाम चुन्नी (52) है। वह कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहता है। रात को वह साइकिल से किसी काम से जा रहा था। तभी हादसा हो गया। वहीं, कीडगंज थाना पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें