फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा प्रदूषण इकाई के खिलाफ पार्षदों का फूटा गुस्सा, नगर आयुक्त कार्यालय का घेराव कर की नारेबाजी

गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, प्रयागराज के खिलाफ नगर निगम के पार्षदों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। शहर के दर्जन भर से अधिक पार्षदों ने बड़ी संख्या में नागरिकों के साथ नगर आयुक्त कार्यालय का घेराव की। आरोप लगाया कि गंगा प्रदूषण इकाई की ओर से शहर भर में नाला खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। इसके कारण घरों में दूषित जल की आपूर्ति हो रही है। शहर में गंगा और यमुना नदियों को प्रदूषित होने से बचाने के लिए सीवर नेटवर्क बिछाने, अपशिष्ट जल शोधन संयंत्रों (एसटीपी) के निर्माण और संचालन की जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा पा रही है। मलाकराज, टैगोरटाउन, दारागंज, अशोक नगर सहित दो दर्जन से अधिक इलाकों में नालों को खोदकर छोड़ दिया गया है। बिना शोधन के ही जल और यमुना में जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें