फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमर उजाला शुभ लाभ कॉर्निवाल का रंगारंग आगाज, खुला मस्ती का खजाना

दिवाली के मौके पर अमर उजाला की ओर से हर वर्ष की तरह इस साल भी कॉर्निवाल का आयोजन शहर की हृदयस्थली सिविल लाइंस में 23 से 27 अक्तूबर तक किया गया है। पत्थर गिरजाघर से सुभाष चौराहे तक दोनों पटरियों पर रंग बिरंगी लाइटों से सजावट की गई है। पहले दिन बुधवार को कार्निवाल का रंगारंग शुभारंभ यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किया। अमर उजाला के इस आयोजन की खूब तारीफ की। कहा कि अमर उजाला की ओर से वर्षों से दिवाली के मौके पर शहरवासियों को इस कॉर्निवाल का अनमोल तोहफा दिया जाता है। साथ ही नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करने का कार्य किया जाता है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। उन्होंने शहरवासियों को दिवाली और पंचपर्व की शुभकामनाएं भी दीं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें