केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रधान की अस्थियों को संगम में विसर्जित किया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बृहस्पतिवार को प्रयागराज के संगम तट पर पहुंचे। उनके परिवार के लोग भी साथ में मौजूद रहे। उन्होंने विधि विधान से देवेंद्र प्रधान की अस्थियों को संगम में विसर्जित किया। इस मौके पर यूपी के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल, विधायक हर्षवर्धन समेत, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी आदि रहे।