पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर शहर में व्यापक इंतजाम रहा। एआई कैमरों की मदद से परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर रखी गई। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था रही। सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया। खुफिया विभाग के पुलिस की टीमें अलर्ट मोड पर रहीं। यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए रूट डावर्जन किया गया है।