करेली थाना क्षेत्र के असगरी मार्केट में एक बेकरी की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारणों का पता नहीं चल सका। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। करेली के असगरी मार्केट में शुक्रवार को दोपहर में डिलालाइट बेकरी शॉप में आग लग गई। इससे आसपास के दुकानदार भी अपनी दुकानों को बंद कर आग बुझाने में जुट गई। सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।