फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट लेने से पहले सोचिए, कहीं आपका ये हाल न हो जाए

Mon, 26 Dec 2016 12:15 PM IST
शिव त्रिपाठी, अमर उजाला टीवी/ इलाहाबाद

इलाहाबाद में एक शख्स को लिफ्ट देने के बहाने दो शातिर लुटेरों ने अपना शिकार बना लिया। पीड़ित इलाहाबाद स्टेशन से बाहर निकलकर अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था, तभी दो बाइक सवार लुटेरे उसके पास आए और उसे लिफ्ट देने की बात कही। पीड़ित बदमाशों की बातों में आकर उनकी बाइक पर बैठ गया लेकिन बीच रास्ते में ही लुटेरों ने उसका सारा सामान लूट लिया। पीड़ित ने अपने साथ हुई इस वारदात की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें