पतंजलि योगपीठ संगठन 21 जून को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अलीगढ़ की धनीपुर मंडी पर थीम ‘योग स्वस्थ जीवन के लिए’ के तहत योग शिविर लगेगा। पत्रकार वार्ता में एडवोकेट राकेश कुमार शर्मा और हरिओम सूर्यवंशी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वामी रामदेव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से योग दिवस मनाया जाता है। योग भारतीय परंपरा और वैदिक संस्कृति की अमूल्य देन है। यह स्वयं को प्रकृति से जोड़ने का भाव है, जो शरीर के बदलावों को राहत देता है। कार्यक्रम में अलीगढ़ के महापौर प्रशांत सिंघल मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान रेशम पाल सिंह बाबा, प्रणवीर सिंह, नरेंद्र सिकरवार, संध्या सिंह, ललिता वर्मा, मनोज झा जिला प्रभारी युवा भारत, भूपेन्द्र शर्मा जिला मीडिया प्रभारी आदि मौजूद रहे।