सपा के पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह नीट पेपर लीक को लेकर भड़के। छात्रों के आत्महत्या पर सरकार के खामोश रहने पर आक्रोश जाहिर किया। दिल्ली जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर वह केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि तानाशाही न दिखाएं और बच्चों की बात मान लें।