अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने 11 जुलाई को इसरो के सहयोग से मौसम गुब्बारा आसमान में छोड़कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस गुब्बारे में लगे जीपीएस व अन्य उपकरणों के माध्यम से मौसम, तापमान, आर्द्रता और हवाओं की रफ्तार की गणना की जा सकेगी। इससे 200 किलोमीटर के क्षेत्र के मौसम का पूर्वानुमान हो सकेगा।