इगलास में अधिवक्ता व दस्तावेज लेखक संघ के सदस्यों ने ई रजिस्ट्री कानून का विरोध किया। उन्होंने सब रजिस्ट्री कार्यालय से तहसील तक नारेबाजी की। एसडीएम परितोष मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में संघ ने कानून वापस लेने की मांग की। उन्होंने कानून वापस न होने तक विरोध जारी रखने की बात कही।