फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इगलास में हुई प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक, नामांकन-गुणवत्ता पर दिया जोर

इगलास के स्थानीय बीआरसी कार्यालय पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की समीक्षा बैठक हुई। बेसिक शिक्षाधिकारी आलोक कुमार सिंह और खंड शिक्षाधिकारी सुनील दत्त मुदगल ने बैठक की अध्यक्षता की। अधिकारियों ने नामांकन, निपुण और प्रेरणा पोर्टल पर नामांकन की स्थिति जांची। छात्र उपस्थिति बढ़ाने, ईको क्लब और एमडीएम की गुणवत्ता पर भी जानकारी ली गई। शिक्षक डायरी और क्लास रूम में ग्रीन बोर्ड के उपयोग जैसे बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। प्रधानाध्यापकों को समय पर विद्यालय पहुंचने और नियत समय पर छोड़ने के निर्देश दिए गए। शिक्षक संगठन के राजेश कटारा ने बेसिक शिक्षाधिकारी से भेंट की। उन्होंने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें